चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चमोली जिले के आदिबद्री मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) जाते समय मुख्यमंत्री ने मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुखद एवं समृद्ध जीवन तथा उत्तराखंड की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री भराड़ीसैंण के लिए रवाना हुए, जहां उन्हें विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *